Wednesday Mar 25, 2026

वर्ष 2024 में फरवरी माह तक 32, वर्ष 2025 में 30 और इस वर्ष फरवरी तक महज 15 घटनाएं दर्ज

समीक्षा बैठक में DM ने दिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिले में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। 2024 में फरवरी तक 32 आपराधिक घटनाएं दर्ज हुई थीं। जबकि 2025 में इसी अवधि में 30 घटनाएं दर्ज थीं। 2026 फरवरी तक दर्ज अपराधिक घटनाओं की संख्या महज 15 है। ये जानकारी आज मंगलवार को DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दी गई।

अधिकारियों की बैठक लेते DM मनीष कुमार।

DM ने लंबित मामलों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने एवं लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व कार्यों एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। भू-राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने तहसील पाटी एवं बाराकोट को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जबकि तहसील पूर्णागिरी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। साथ ही सिंचाई वसूली एवं विविध देयों की प्रगति में पूर्णागिरी तहसील को जरूरी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

सैन्य एवं सिविल सत्यापन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एलआर एक्ट के अंतर्गत समीक्षा में पाया गया कि जिले में दो वर्ष से अधिक पुराने मामले शेष नहीं हैं। वही एक वर्ष से अधिक पुराने वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही धारा 143 से संबंधित उप जिलाधिकारी स्तर पर लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर भी बल दिया।

DM मनीष कुमार  ने CM हेल्पलाइन एवं सेवा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अंश निर्धारण, फार्म रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे को गति देने को कहा गया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठने और लंबित वादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में ADM केएन गोस्वामी, SDM नीतू डागर, CAO डी कुमार, DSO प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, तहसीलदार एवं जिला कार्यालय के पटल प्रभारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.