Tuesday Sep 8, 2026

पूर्णागिरी मंदिर समिति और पूर्णागिरी के ग्राम प्रधान ने DM को पत्र भेजा

धर्मशाला स्वामी नेत्र बल्लभ तिवारी ने कहा कि रोड में जमा पाने के रिसाव से धर्मशाला की पहली मंजिल की दीवार को क्षति पहुंचने के साथ समूची धर्मशाला को गंभीर खतरा

लोक निर्माण विभाग के AE लक्ष्मण सिंह सामंत ने मौका मुआयना किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी धाम में भैरव मंदिर क्षेत्र की सड़क में दरार एक धर्मशाला के लिए खतरा बन रही है। इसे लेकर प्रभावित धर्मशाला स्वामी ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के उपाय करने का आग्रह किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने मौका मुआयना किया एवं बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने का धर्मशाला स्वामी को भरोसा दिलाया।

जिले के अन्य हिस्सों की तरह ही 5 सितंबर से लगातार तकरीबन 3 दिन तक बारिश हुई। इस बारिश से ठुलीगाड़-भैरव मंदिर रोड में भैरव मंदिर से एक मोड़ पूर्व धंसाव से जलभराव हुआ। जिससे रोड में दरार आने लगी और इस दरार से पास की एक धर्मशाला को खतरा हो गया। 

 रोड की दरार का मुआयना करते AE लक्ष्मण सिंह सामंत।

धर्मशाला स्वामी नेत्र बल्लभ तिवारी एवं उनके भाई किशन तिवारी ने कहा कि रोड में जमा पाने के रिसाव से धर्मशाला की पहली मंजिल की दीवार को क्षति पहुंच रही है। इससे समूची धर्मशाला को गंभीर खतरा हो गया है। उनका कहना है कि बैंक से कर्ज लेकर धर्मशाला का निर्माण कराया गया है। ऐसे में धर्मशाला को नुकसान होने से उनके सम्मुख भारी आर्थिक संकट आ सकता है। लिहाजा बचाव के तत्काल उपाय किए जाए। पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी ने इसे लेकर जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई। DM मनीष कुमार ने बचाव के जरूरी उपाय करने के लोनिवि को निर्देश दिए हैं।

इसे लेकर पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी और पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने भी DM को पत्र भेज धर्मशाला को आसन्न खतरे से बचाव एवं लोनिवि की रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का अनुरोध किया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.