Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत नगर पालिका, NH एवं UUSDA का संयुक्त अभियान

सड़क किनारे किए गए कई अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में आज 24 जून को NH एवं UUSDA (उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी) के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए कई अस्थाई अतिक्रमण हटाए। अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी ने बताया कि नियम को ताख पर रखने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ 3 हजार रुपये का चालान किया गया।

चंपावत में अतिक्रमण पर एक्शन।

नगर पालिका क्षेत्र में आज बुधवार को पालिका, NH एवं UUSDA ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डाली गई निर्माण सामग्री हटाई। फुटपाथ पर सामान फैलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। भविष्य में अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम भी दिया गया। अभियान में NH खंड के EE वैभव गुप्ता, AE एनसी टम्टा, UUSDA के AE टीसी पंत, सिटी मैनेजर महेश चौहान, पालिका के JE आशीष धीमान, मुक्तेश पचौली, प्रकाश गिरी, पवन पांडेय आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.