Sunday Apr 12, 2026

आरोपी सूरज कश्यप बनबसा थाने का हिस्ट्रीशीट है, उस पर हत्या सहित 15 मुकदमें दर्ज है

बनबसा क्षेत्र से SOG, बनबसा थाना पुलिस एवं SSB टीम के संयुक्त अभियान में बरामद हुई 45 ग्राम स्मैक

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा पुलिस ने स्मैक संग एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोओं आरोपियों के खिलाफ NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सूरज कश्यप बनबसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

SOG, बनबसा थाना पुलिस एवं SSB टीम के संयुक्त अभियान में  गड़ीगोठ को जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंपापुर थाना बनबसा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आर्टिका‌ कार  में सवार पति-पत्नी के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के पास से 50700 रुपये भी मिले।

 

बनबसा पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा निवासी वार्ड नंबर 7 बनबसा और उसकी पत्नी मीनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप के खिलाफ पूर्व में 15 मुकदमें दर्ज हैं। यह आरोपी पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था, जिसको न्यायालय से आजीवन कैद की सजा हुई है और इस वक्त जमानत पर है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  सुरेंद्र कोरंगा, SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, ASI  गणेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल  संजय शर्मा, सरिता विश्वकर्मा, नासिर और कुलदीप शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.