मां पूर्णागिरी मेले में टनकपुर नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी बनाई
टनकपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरी मेले में टनकपुर नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए नगरपालिका ने मेला कमेटी बनाई है। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और EO ऋषभ उनियाल के संचालन में आज 2 मार्च को हुई टनकपुर नगर पालिका परिषद टनकपुर के बोर्ड की बैठक में 6 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। समिति में सभासद दिनेश कुमार, दिलदार अली, वकील अहमद, हसीब अहमद, शैलेंद्र सिंह और सभासद वर्षा शर्मा को शामिल किया गया है।
अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हैंडपंप मरम्मत तथा बिजली मरम्मत के ठेके की निविदा आमंत्रित करने, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत घरेलू शौचालयों के निर्माण के लिए शासन से रुपयों की मांग, नगरीय आजिविका केद्र में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की बिकी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत करने, शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में नगर क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों के संचालन व मॉनिटरिंग के लिए CCMS पैनल लगाने और पालिका में कन्ट्रोल रूम बनाए जाने, सफाई व्यवस्था की गाडियों में GPS सिस्टम लगाने, गाडियों की मॉनिटरिंग के लिए पालिका में नियंत्रण कक्ष बनाने और पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को कराये जाने से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।
बोर्ड बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या बाल्मीकी, चर्चित शर्मा, बबीता बर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, वरिष्ठ लिपिक बसन्त राज चंद मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.