Friday Oct 2, 2026

चंपावत में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली आंदोलन के तहत नई पेंशन नीति का किया विरोध

देवभूमि टुडे

चंपावत। OPS (पुरानी पेंशन योजना) बहाली आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने नई पेंशन नीति का विरोध किया। आज पहली अक्टूबर को उन्होंने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने NPS और UPS पेंशन का विरोध करते हुए नई पेंशन नीति के प्रस्ताव की प्रतियां जलाई।

चंपावत में NPS का विरोध जताते कर्मचारी नेता।

पुरानी पेंशन बहाली मंच के संरक्षक जीवन चंद्र ओली ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश सरकार के आंख, कान खोलने और उत्तराखंड में NPS लागू करने के विरोध में पुतला दहन किया गया। साथ ही NPS व UPS आदेशाों की प्रतियां भी जलाई गईं। बताया कि नई पेंशन स्कीम से कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कार्यक्रम में फेडरेशन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, केएन महंत, नवीन कुमार, कवींद्र तड़ागी, आकांक्षा वर्मा, विमला जोशी, कमलेश रावत, खीम सिंह बिष्ट, अलंकृत साह, अर्चना जोशी, सपना, रवींद्र सिंह, हिमांशु वारी, भूपेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, डुंगर बोहरा, महेश सिंह, मनोहर लाल, शाहिद अली, सचिन कोहली, मोहम्मद सुहैल, यतेंद्र राणा, रवींद्र बगौली, बृजेश कुमार, मिंटू राणा, लोचन त्रिपाठी, त्रिभुवन अधिकारी, चंद्रशेखर पांडेय, शिवम वर्मा आदि कर्मचारी शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.