Saturday Sep 19, 2026

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के विनोद कुमार चौहान अध्यक्ष और महेश चंद्र जोशी जिला मंत्री बने

सरकार से 4200 ग्रेड पे को लागू करने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें विनोद कुमार चौहान को चंपावत जिला इकाई का अध्यक्ष और महेश चंद्र जोशी को जिला मंत्री चुना गया। बैठक में कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर मंथन किया।

 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योगा होल लोहाघाट में हुई कार्यकारिणी के चुनाव में मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि फार्मेसी अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर भारती मलखानी रहीं। वक्ताओं ने सरकार से 4200 ग्रेड पे को लागू करने की मांग की।

इस दौरान कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव हुए। जिसमें चंदन राम को संरक्षक, विनोद कुमार चौहान को अध्यक्ष, महेश चंद्र जोशी को जिला मंत्री, सतपाल बैन को उपाध्यक्ष,  राकेश कुमार पुजारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.