Sunday May 24, 2026

रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

स्थाई नियुक्ति सहित कई मांगों को लेकर अनशन पर हैं रोडवेज कर्मी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल कार्यकारिणी ने आज 23 मई को कर्मचारियों को समर्थन दिया। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने कहा कि टनकपुर में चल रहे प्रदेश स्तरीय क्रमिक अनशन 31 मई तक होगा। इस अवधि तक मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

 

संगठन ने कहा कि चंपावत के पूर्व विधायक दिवंगत कैलाश गहतोड़ी और मौजूदा विधायक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मियों को नियमित करने का संगठन आश्वासन दिया था। संगठन ने कहा कि सरकार को अब अपने वायदे को पूरा करना चाहिए। रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ  डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग की गई है। भवाली से उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के संगठन सचिव कैलाश चंद्र आर्या, हल्द्वानी से नवल किशोर, रुद्रपुर से केदार, मनोज कुमार, लईक हसन, मनोज मिश्रा, प्रकाश, नवीन फर्त्याल, सुंदर सिंह राणा, मोहम्मद अली, कैलाश राम आर्या, हिम्मत सिंह, विक्की कुमार, रमेश कुमार, रचित राणा, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, उमेश कुमार, प्रवीण जोशी, भूपेश गहतोड़ी, हरीश जोशी, नीरज सिंह आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.