Monday Sep 21, 2026

बालेश्वर महादेव मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए भक्त

देवभूमि टुडे

चंपावत। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान कदली वृक्ष को गगनभेदी जयकारे और नगाड़ों की धुन के बीच रौत्यूड़ा गांव से विधि विधान के साथ बालेश्वर मंदिर लाया गया। जहां मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा स्थापित कर उनमें प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी और विनोद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठी की। डांगरों के शरीर में अवतरित देवी देवताओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। यजमान प्रकाश चौधरी, एनडी गड़कोटी, विजय वर्मा, मयूख चौधरी, मनमोहन बोहरा रहे। सुबह से ही मंदिर में भक्ताें की भीड़ उमड़ आई। 

मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा के मुताबिक कल रविवार को विशेष पूजन होगा। 21 को डोलायात्रा निकाली जाएगी। 22 को विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन में विकास साह, प्रकाश पांडेय, अंकित पांडेय, कमल पटवा, बसंत लाल, नीरज जोशी, प्यारे लाल वर्मा, तुषार वर्मा, प्रखर वर्मा, नितिन साह, विनोद वर्मा आदि ने सहयोग किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.