कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में होगा माघ की खिचड़ी का प्रसाद का वितरण
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस आज 9 फरवरी को चंपावत मोटर स्टेशन में माघ की खिचड़ी का आयोजन कर रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चंपावत मोटर स्टेशन में पूर्वान्ह 11.30 बजे से माघ की खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम करेगी। जिलाध्यक्ष ने लोगों से माघ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है।
माघ माह में खिचड़ी खाना और दान करना स्वास्थ्य, धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक है। माना जाता है कि यह पाचन में सुधार, ग्रह दोषों की शांति के अलावा नई फसल (ऋतु परिवर्तन) के उत्सव को भी दर्शाता है। इसे सूर्य देव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य प्राप्त होता है।
© 2026. All Rights Reserved.