Tuesday May 5, 2026

कांग्रेस का योजना के खिलाफ चंपावत में हस्ताक्षर अभियान आज

कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत) राम रत्न सिंह की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। कांग्रेस अग्निपथ योजना के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि इसे लेकर आज 5 मई को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत) राम रत्न सिंह की मौजूदगी में आज 5 मई अपरान्ह 2 बजे से चंपावत मोटर स्टेशन में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी अग्निपथ योजना की खामियों को बताते हुए वापस लेने की मांग करेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल।

ये है अग्निपथ योजना:

अग्निपथ योजना भारत सरकार ने 14 जून 2022 को थल सेना, नौसेना, वायुसेना में युवाओं की भर्ती के लिए शुरू की गई नई नीति है। इसके तहत साढ़े 17 साल से 21 वर्ष के युवाओं को 4 साल के लिए 'अग्निवीर' के रूप में भर्ती किया जाता है। सेवा समाप्ति पर लगभग ₹11.7 लाख का 'सेवा निधि' पैकेज (टैक्स-फ्री) मिलता है। 4 साल बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी कैडर में शामिल किया जाएगा। जबकि 75% सेवा से बाहर हो जाते हैं‌।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.