Tuesday Oct 20, 2026

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल ने पत्रकार वार्त्ता में लगाया आरोप

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य-गिरधारी लाल साहू प्रकरण में सरकार पर हमले बोले

देवभूमि टुडे

चंपावत। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू प्रकरण पर प्रदेश की धामी सरकार पर निशाना साधा है। चंपावत के नंदा होटल में 17 अक्टूबर को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं तो दूर खुद महिला मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। महिला मंत्री को सुरक्षा के लिए खुद थाने की शरण लेनी पड़ रही है।

 

पूर्व MLA खर्कवाल ने कहा कि मंत्री के पति द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप बेहद गंभीर है। कहा कि मंत्री और उनके पति के आरोप-प्रत्यारोप से यह साफ है कि कोई एक मंत्री नहीं, पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के कदम तो नहीं उठा रही है, बल्कि भ्रष्टाचार पर आंखें मूंदी है। खर्कवाल ने कहा कि सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। कांग्रेस नेता खर्कवाल ने कहा कि 10 साल पूर्व हरीश रावत सरकार ने राज्य में लोकायुक्त के गठन का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब तक लोकायुक्त की तैनाती नहीं होना भाजपा सरकार की मंशा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर 1 माह के भीतर अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा कर दिया जाएगा। उनहोंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और उसके मुखिया भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। खर्कवाल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की नाकामी के चलते जनता उसे उखाड़ फेकेंगी। वार्ता के दौरान युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी, लवली शर्मा, नानू बोहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.