मुख्यमंत्री राहत कोष में कथित घोटाले की जांच, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू करने और आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों को पूरा करने को लेकर जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चंपावत के गांधी चौक में दिया धरना
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कथित घोटाले सहित तीन मांगों को लेकर आज 27 अप्रैल को चंपावत के गांधी चौक में धरना दिया। जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में हुए धरने में पार्टी ने ऐलान किया कि राहत कोष में हुई अनियमितता का खुलासा नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
कांग्रेस की पूर्व AICC सदस्य और पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि भाजपा महिलाओं के आरक्षण के नाम पर सियासत कर रही है। भाजपा सरकार अगर सचमुच महिलाओं की हितैषी है, तो लोकसभा की 543 सीटों में ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे और ये आरक्षण तत्काल लागू किया जाए। पार्टी ने 4 अप्रैल से धरना दे रही आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों को पूरा पर भी जोर दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा के संचालन में हुए धरने में नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, मनीष महर, नाथ सिंह, दीपक रैंसवाल, नीरज पांडेय, विमल पांडेय, अंशु अधिकारी, विमला मेहरा, भुवन जोशी, विपिन जोशी, भैरव सिंह, प्रमोद बड़ेला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।



© 2026. All Rights Reserved.