संविधान को लेकर कांग्रेस ने टनकपुर में किया जागरूक
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में 8 अगस्त को हुई सभा के बाद शुद्धिकरण के लगे आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। कांग्रेस ने भारत के संविधान को लेकर लोगों को जागरूक किया। टनकपुर में आज 4 सितंबर को हुए कार्यक्रम में कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना और संविधान की भावना के बारे में बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में 8 अगस्त को हुई सभा के बाद शुद्धिकरण किया गया। इससे भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी सोच प्रदर्शित होती है।


कहा कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने बजाय उल्टा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कहा कि ये लोकतंत्र, संविधान और कानून राज का मखौल है। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के चंपावत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रिया रावत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, सौरव गिरी, हरीश कुमार, राहुल कुमार, सुमित आर्य, दिवाकर राम, गौरव जोशी, अमित कुमार, आसिफ, शावेज, शिवम मिश्रा, अर्पित, सुमित कोहली, रूपेश सक्सेना, विनोद ओली, अबरार हुसैन आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.