Friday Apr 24, 2026

नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में जन संपर्क व संवाद करेंगे जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा के मजबूत संगठन को जवाब देने के लिए कांग्रेस भी अब जन संपर्क अभियान तेज करेगी। इसका आगाज आज 24 अप्रैल से हो रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल आज शुक्रवार को चंपावत विधानसभा क्षेब से इसकी शुरुआत करेंगे।

सुबह 8 बजे चंपावत से नेपाल सीमा से लगे इलाकों का जन संपर्क व संवाद होगा। फर्त्याल ने कहा कि संपर्क के दौरान क्षेत्र की समस्याएं, मुद्दे एवं लोगों के फीडबैक लिए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन संपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.