Saturday Aug 15, 2026

चंपावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को कांग्रेस ने जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया

देवभूमि टुडे

चंपावत। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली में भाषण देने के बाद मंच के शुद्धिकरण को जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया। चंपावत में आज 14 अगस्त की शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से जातिगत भेदभाव को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे देश की एकता व अखंडता प्रभावित हो सकती है।

विरोध मार्च।
विरोध मार्च।

वक्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विरोध मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मला गहतोड़ी, जिला उपाध्यक्ष पवन ढेक, अनंत शाह, व सचिन माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, रोहन माहरा, धीरज नेगी, मनीष महर, आशा टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पांडेय, कमल रैंसवाल, विमल पांडेय, नीरज कालाकोटी, भूपेंद्र महरा, तुषार वर्मा, प्रमोद बड़ेला, संदीप रावत आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.