टनकपुर में SDM के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली में भाषण देने के बाद मंच के शुद्धिकरण को जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया। आज 14 अगस्त को टनकपुर में कांग्रेस ने SDM के जारिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सक्सेना प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, इरशाद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा आदि शामिल थे।


© 2026. All Rights Reserved.