Friday Oct 16, 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस ने मांगा पूरा इंसाफ

टनकपुर में कैंडल जला को श्रद्धांजलि अर्पित की

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VVIP के रूप में दुष्यंत गौतम के नाम होने का लगा था आरोप, गौतम ने किए थे आरोप खारिज

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कहा कि सितंबर 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VVIP के रूप में उनके नाम होने का आरोप लगा था। आज 15 अक्टूबर शाम पार्टी ने टनकपुर में गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए नियुक्ति को निरस्त करने की राष्ट्रपति से गुहार लगाई।

आज बृहस्पतिवार की देर शाम कांग्रेस के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने टनकपुर में कैंडल जला अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाय हत्याकांड में कथित VVIP को बचाने के लिए राज्यपाल बनाने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक CBI जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति न की जाए। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज मिश्रा, पूर्ण ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, पूर्व सभासद अमित भट्ट, दीपूनाथ, पान सिंह रावत, रुपेश कुमार, सौरभ गिरी, उस्मान अंसारी, अमित जोशी, साहिल गिरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का लगातार विरोध कर रहा है। और कल 14 अक्टूबर की रात दिल्ली में इंडिया गेट में अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा किए गए प्रदर्शन में खुद विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

दिसंबर 2025 में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कथित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इनसे जुड़े दावों में अंकिता हत्याकांड के कथित VVIP के तौर पर उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमार के नाम लिए गए थे। अंकिता के पिता ने भी इन वीडियो का हवाला देकर जांच की मांग उठाई। वहीं दुष्यंत गौतम ने आरोपों को साजिश बताते हुए इस साल जनवरी में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में FIR दर्ज कराई था।

टनकपुर में श्रद्वांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्त।

अंकिता हत्याकांड का तिथिक्रम:

18 सितंबर 2022:अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट से लापता हुई।

19 सितंबर 2022: रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

20 सितंबर 2022:अंकिता के पिता ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

21 सितंबर 2022:हत्या के आरोप में पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभभास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

24 सितंबर 2022:घटना के 6 दिन बाद अंकिता भंडारी की डेडबॉडी चीला नहर बैराज से बरामद हुई।

मार्च 2023: कोटद्वार जिला कोर्ट ने पुलकित आर्य पर हत्या, छेड़छाड़ और अनैतिक तस्करी के आरोप तय किए। बाकी दो आरोपियों पर हत्या और सबूत छिपाने के आरोप लगे।

सितंबर 2023:पुलकित आर्य की ₹3 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, इसे अवैध गतिविधियों से अर्जित माना गया।

30 मई 2025:कोटद्वार कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित, सौरभऔर अंकित को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

दिसंबर 2025: उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो वायरल हुए। इनमें दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार के नाम कथित VVIP के रूप में चर्चा में आए।

5 जनवरी 2026:दुष्यंत गौतम ने कराई FIR गौतम ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों और प्रसारित सामग्री को लेकर अलग शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपों को खारिज किया।

9 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित VVIP एंगल की जांच CBI से कराने की सिफारिश की। परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.