संगठन की मजबूती, भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ
चंपावत में कांग्रेस की बैठक
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जन संपर्क और जन संवाद बढ़ाने पर जोर दिया है। पार्टी के चंपावत स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।


बैठक में संगठन की मजबूती, भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। हर बूथ में पार्टी को सशक्त करने और लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए काम करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया।
बैठक में संगठन को सशक्त करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कई सुझाव एवं विचार साझा किए। 5 मई को हुई बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान, डॉ. वीके जोशी, आनंद सिंह महर, एडवोकेट निर्मल तड़ागी, मनीष महर, भूपेंद्र महर भूप्पी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.