Saturday Sep 19, 2026

सेवानिवृत शिक्षिका वर्मा टनकपुर नगरपालिका अध्यक्ष की कांग्रेस की प्रत्याशी थी

निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक जताया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। कांग्रेस नेत्री एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका हेमा वर्मा का निधन हो गया है। 64 वर्षीय कांग्रेस नेत्री पिछले कुछ समय से बीमार थीं। तबीयत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज 29 जुलाई की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल 30 जुलाई को टनकपुर शारदा घाट में किया जाएगा।

सेवानिवृत्त होने के कुछ वक्त बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। जनवरी 2025 में हुए नगर निकाय चुनाव में टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से प्रत्याशी थीं और दूसरे नंबर पर रही थीं।

हेमा वर्मा। ( फाइल फोटो)

निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं  सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, टनकपुर के पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश राम आदि ने शोक जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.