Thursday Nov 12, 2026

जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोहाघाट में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भ्रष्टाचार के आरोपित मंत्रियों को पद से हटाने की उठाई मांग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपों से घिरे मंत्रियों को पद से हटाने की मांग उठाई।

हस्ताक्षर अभियान का आगाज करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल एवं अन्य नेता।

आज 12 नवंबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट स्टेशन बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी ने अभियान चलाया। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी एवं धन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे सरकार की कार्यशैली को लेकर आम लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस उत्तराखंड के अन्य जिलों की तरह चंपावत में भी 15 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इसमें आम लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान सचिन सिंह माहरा, रोहन सिंह माहरा, हरीश राय, केदार सिंह माहरा, विनोद सिंह माहरा, अनिल कुमार, नीरज, विपिन कुमार, सरदार देव, प्रदीप सिंह माहरा, सोनू भट्ट, सुमन माहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.