कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा
बाराकोट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में चलाया हस्ताक्षर अभियान
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 21 नवंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोग परेशान है।

पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों से लेकर निष्पक्षता तक कटघरे में है। विकास के नाम पर काम से ज्यादा दावे किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय जनता से एकजुट होकर भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
मौजूद थे ये कार्यकर्ता:
महेश सिंह अधिकारी, अमित कालाकोटी, पंकज, हेमा जोशी, सुनीता, भागीरथ, गंगा देवी, ललित वर्मा, गोविंद वर्मा, खीम सिंह, भूपाल सिंह, संदीप, कुंदन सिंह, गंगा दत्त आदि।
© 2026. All Rights Reserved.