Saturday Nov 14, 2026

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए चंपावत में हस्ताक्षर अभियान चलाया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत मोटर स्टेशन में आज 13 नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान।

कहा कि मुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी मंत्रियों को अपने पदों से तत्काल त्यागपत्र देगा चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इसका जवाब देगी। कार्यक्रम में चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, नीरज वर्मा, एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, महेश डसीला, मनोज सामंत, आशा देवी, उमेश शर्मा, धीरज नेगी, मुरलीधर जोशी, विनोद मेहरा, नाथ सिंह बोहरा, मनीष महर, विपिन जोशी, बबलू, रामू पालीवाल, अंशु अधिकारी, नरेश जोशी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.