चंपावत में जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला एवं सत्याग्रह किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने आज 25 जुलाई को चंपावत मोटर स्टेशन में गांधी चौक पर कैंडल मार्च निकाला एवं सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने बताया कि NEET, CBSE परीक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों, छात्रों के साथ हुई नाइंसाफी एवं दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में यह कैंडल मार्च शाम को करीब 7 बजे निकाला गया।



कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में चंपावत नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महर भूप्पी, मनीष महर, दीपक रैंसवाल, हेम तिवारी अंशु अधिकारी विपिन जोशी आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.