मंदिरों में चंदा चोरी के खिलाफ चंपावत के इंसाफ के देव गोलू देवता के मंदिर परिसर में कांग्रेस की चौपाल
देवभूमि टुडे
चंपावत। मंदिरों के नाम पर चंदा चोरी के खिलाफ चंपावत के इंसाफ के देव गोलू देवता के मंदिर परिसर धर्मशाला में कांग्रेस ने चौपाल का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार सनातन, धर्म और मंदिरों की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जब मंदिरों की चंदा राशि में कथित चोरी और अनियमितताओं के गंभीर सवाल सामने आते हैं और मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम चर्चा में आते हैं, तो सरकार चुप्पी साध लेती है।


कांग्रेस ने कहा कि मंदिर किसी पार्टी की जागीर नहीं हैं। मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं और उनकी एक-एक पाई जनता की अमानत है। आस्था के साथ खिलवाड़ और मंदिरों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डालने को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। चंदा चोरी के खिलाफ 30 अगस्त को हुई चौपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.