Sunday Aug 16, 2026

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर टनकपुर के शास्त्री चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। सेवादल के प्रदेश सचिव ईश्वरी प्रसाद के संचालन पर वरिष्ठ कार्यकर्त्ता नागरमल शर्मा ने झंडारोहण किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश राम, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, बिपिन जोशी, नीरज मिश्रा, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेम जोशी, साहिल गिरी, गोरव जोशी, अमान, आसिफ खान इरशाद, श्रीमन गुप्ता, पान सिंह रावत, चंदन बिष्ट, नवीन सिंह बोहरा, डॉ. वीके जोशी, खालिद अंजुम, शाहवेज, अबरार हुसैन, गजेंद्र पाल, अमित भट्ट, पूर्व सभासद बच्ची सिंह महर, किसान नेता शिवम, अर्जुन, राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.