Saturday Feb 28, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, कुछ देर बाद छोड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिसे देखकर पुलिस ने CM के पहुंचने से पहले ही कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। अलबत्ता बाद में सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर लोहाघाट ब्लॉक गेट से हाथों में काले झंडे लेकर स्टेशन बाजार तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी ने CM के दौरे के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की और सड़कों पर विरोध जताया। इस दौरान कालू सिंह मेहरा चौक पर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की कुछ देर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, चंपावत छात्रसंघ के अध्यक्ष मनीष महर सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.