Tuesday Jun 23, 2026

चंपावत में कांग्रेस की बैठक में ऐलान

28 जून के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

देवभूमि टुडे

चंपावत। कांग्रेस NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) पेपर लीक और अन्य कई परीक्षाओं में धांधलियों के लग रहे आरोपों को लेकर सरकार को घेरेगी। कांग्रेस की चंपावत जिला इकाई की जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था की संरचनात्मक कमियां युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।

कांग्रेस बैठक।

जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने कहा कि पेपर लीक जैसे संगीन मामले न केवल सरकार की नाकामी को दर्शाते है, युवाओं के भविष्य पर भी चोट करते हैं। पेपर लीक मामले पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कल 24 जून को DM के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 25 जून को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के युवाओं से कोटा में हुआ संवाद चंपावत में प्रदर्शित किया जाएगा। छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज को जोड़ने की पहल की जाएगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के 28 जून को चंपावत में होने वाले परिवर्तन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके अलावा पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 22 जून को हुई पार्टी की मासिक बैठक में नीरज वर्मा, डॉ. श्याम सिंह कार्की, नानू बोहरा, उमेश शर्मा, वीएन शर्मा, आशा टम्टा, धीरज सिंह, नरेश जोशी, शंकर सिंह बोहरा, अशोक वर्मा, मनीष महर, अंशु अधिकारी, अभिषेक, दीपक रैंसवाल, मुरलीधर आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.