Tuesday Sep 1, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, बाद में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। राम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में आज 30 अगस्त को कांग्रेस ने चौपाल का आयोजन किया। जिसमें चंदा चोरी के दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। बारिश के कारण पार्टी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल गांधी मूर्ति के स्थान पर पार्टी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। बाद में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

चंदा चोरी के विरोध में मौन प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
कांग्रेस बैठक व सांकेतिक विरोध।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्धानी में हुई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के शुद्धीकरण को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा की मानसिकता पर सवाल उठाए। इस मौके पर नीरज वर्मा, नीरज कालाकोटी, बीएन शर्मा, अनिल कुमार, हरीश कालाकोटी, पवन ढेक, लालमणि भट्ट, नानू बोहरा, विमल पांडेय, हेम तिवारी, आशा देवी, अनंत साह, हरीश राय, लोकेश पांडेय, आशीष बिष्ट, मनीष गहतोड़ी, धीरज सिंह नेगी, ओम प्रकाश जोशी, कमल सिंह रैंस्वाल आदि मौजूद थे।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.