Saturday Mar 7, 2026

टनकपुर NHPC बैराज पुल के पास मेलावधि में अस्थाई दुकानों को नहीं लगाने देने पर दी आंदोलन की चेतावनी

SDM के माध्यम से DM को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर NHPC बैराज पुल के पास मेलावधि में अस्थाई दुकानों को लगाने की कांग्रेस ने मांग की है। ऐसा नहीं होने पर पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे लेकर आज 6 मार्च को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने SDM अनुराग आर्य के माध्यम से DM को ज्ञापन भेजा गया है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि टनकपुर में बैराज पुल के पास वर्षों से काफी गरीब परिवार पूर्णागिरी मेलावधि में प्रसाद आदि की दुकानें लगाकर जीवनयापन करते हैं। लेकिन इस बार उन्हें दुकानें नहीं लगाने दी जा रही हैं। जबकि अस्थाई दुकानों से उस स्थान को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। ज्ञापन में कहा गया है कि NHPC के इस रवैये से टनकपुर शहर का माहौल भी तनावपूर्ण हो रहा है। कांग्रेस ने प्रशासन से आग्रह किया है कि NHPC अधिकारियों से वार्ता कर अस्थाई दुकान लगवाई जाएं। ऐसा नहीं होने पर पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में पूर्व ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, सौरभ आदि के हस्ताक्षर हैं। इससे पूर्व कल 5 मार्च को सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में अस्थाई दुकान लगाने वालों ने बैराज स्थल के पास NHPC का पुतला फूंक विरोध जताया था।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.