डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में टनकपुर, लोहाघाट और बाराकोट में प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/ बाराकोट। कांग्रेस ने बढ़ती तेल एवं रसोई गैस की कीमतों को लेकर टनकपुर, लोहाघाट और बाराकोट में प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में गैस और पेट्रोल के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पुतला फूंका। रविवार को राजाराम चौराहे पर हुए विराेध प्रदर्शन में पूर्व विधायक ने कहा कि गैस और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, डॉ. विनोद कुमार जोशी, सूरज मिश्रा, पवन सिंह, राहुल कुमार, विनोद बड़ेला, आदिल शाहवेज, सौरभ गिरी, आसिफ, अयान, इरशाद आदि मौजूद थे।



लोहाघाट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा और नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस दौरान शैलेंद्र राय, बल्लू माहरा,भुवन चौबे, प्रदीप देव, जगत सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, गोपाल कन्नौजिया, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। बाराकोट बाजार में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के दिशा निर्देशन और ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ रैली निकाली। कहा कि देश में बेरोगारों की संख्या बढती जा रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर के दाम बढने से हर चीज मंहगी हो गई है। विरोध प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य शंकर सिंह बोहरा, विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली, महेश सिंह अधिकारी, संजय जोशी, प्रकाश गड़कोटी, ललित प्रसाद, मदन राम, राजेंद्र सामंत, अखिलेश फर्त्याल, नवीन टम्टा, त्रिलोक सिंह, रूप सिंह, धन सिंह, देव सिंह अधिकारी, चंचल राम, रमेश सिंह, अमर सिंह, शेखर राम, राजेंद्र अधिकारी, कमल कालाकोटी, हरि सिंह, पंकज सामंत,गोविंद लाल, विक्रम सिंह सामंत आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.