कांग्रेस ने चंपावत मोटर स्टेशन में पुतला फूंक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
भाजपा सरकार पर युवाओं, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। नीट सहित कई पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में खामियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। इसे लेकर जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आज 20 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।


पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जबरन उठाए जाने को भी अलोकतांत्रिक बताया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर युवाओं, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पुतला फूंकने वालों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, नीरज वर्मा, मुरलीधर जोशी, मनीष सिंह, नरेश जोशी, नानू बोहरा, कमल रेंसवाल, दिनेश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.