पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की वृद्धि के दो दिन बाद कांग्रेस ने आज पुतला दहन किया
वृद्धि से आम लोगों की जेब पर पड़ रही जबर्दस्त मार
देवभूमि टुडे
चंपावत। पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की वृद्धि के दो दिन बाद कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध जताया है। चंपावत के मोटर स्टेशन रोड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में आज 17 मई को केंद्र सरकार का पुतला पका गया।


कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की वृद्धि का सीधा असर महंगाई में उछाल के रूप में सामने आ रहा है। इससे आम लोगों की जेब पर जबर्दस्त मार पड़ रही है। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, विपिन जोशी, मनीष महर, धीरज नेगी, नीरज पांडेय, दीपक रैंसवाल, प्रमोद बढ़ेला आदि शामिल थे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एलएम भट्ट भी पुतला दहन में शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.