भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर भी साधा निशाना
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली में पुलिस की मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने की निंदा की। विरोध में कांग्रेस ने चंपावत मोटर स्टेशन में आज 12 अगस्त को मुख्यमंत्री एवं एसएसपी का पुतला दहन किया।





जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई विजय शंखनाद रैली में पुलिस की मशीनरी का घनघोर दुरुपयोग किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक जाने से रोकने का आरोप लगाया। कहा कि ताकत के दुरूपयोग के साथ ही नैनीताल के SSP ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहा, जो पूरी तरह गलत है।
विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, अशोक वर्मा, हेम तिवारी, नानू बोहरा, विमल पांडेय, मनीष मेहर, भुप्पी मेहर, जीवन बिष्ट, कमल रैंसवाल, संजय कुंवर, मनीष, हरीश राय आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.