कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में रसोई गैस किल्लत को लेकर तोहाघाट में किया पुतला दहन, चंपावत मै खाली सिलिंडरों संग किया प्रदर्शन
भाजपा सरकार पर रसोई गैस की उपलब्धता पर जनता को गुमराह करने का भी लगाया आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में रसोई और वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ खाली सिलिंडरों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंपावत मोटर स्टेशन में आज 23 मार्च को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि रसोई और कामर्शियल गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। लोग एजेंसियाें के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।




चंपावत व कांग्रेस में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्त।
कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि मोदी सरकार में आम जनता के हित सुरक्षित नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि चंपावत जिले में बैकलॉग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन मांग के अनुरूप गैस नहीं भेजी जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार पर्याप्त रसोई गैस होने का झूठा दावा कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महर, जीवन सिंह बिष्ट, रोहन, उमेश शर्मा, रोशन माहरा, दिग्विजय कार्की, नाथ बोहरा, संजय कुंवर, प्रमोद बड़ेला, दीपक रंसवाल, अशोक वर्मा, नीरज पांडेय, शंकर सिंह बोहरा, गौतम फर्त्यल, अंशु अधिकारी, पवन ढेक, सचिन माहरा, प्रयागदत्त गहतोड़ी आदि शामिल थे।
लोहाघाट में पुतला फूंका:
लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलिंडर की कमी और इसके बढते दामों को लेकर लोहाघाट में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर लोगों को राहत देने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने वीर कालू सिंह माहरा चौक में हुए कार्यक्रम में शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय, जीवन बिष्ट, सुरेश ढेक, सरदार सिंह देव, रोहन सिंह माहरा, पवन ढेक, प्रदीप ढेक, सोनम बोहरा, अंशु अधिकारी, करन बिष्ट, प्रमोद मुरारी, केदार सिंह माहरा, बल्लू माहरा आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.