Sunday Jun 28, 2026

कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का चंपावत से आगाज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इंसाफ के मंदिर गोल्ज्यू दरबार में पूजा-अर्चना कर किया श्रीगणेश

कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में जुटने का किया आह्वान

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के वक्त किए वायदों को पूरा करने के बजाय जनता से छलावा कर रही है। आज 28 जून को चंपावत से कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने सरकार पर तमाम आरोप लगाए और कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। गोदियाल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण कार्यों के ठेके बाहरी कंपनियों को दिए गए। जबकि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी।

चंपावत से यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने इंसाफ के देव गोल्ज्यू मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गोदियाल ने कहा कि गोल्ज्यू देवता का दरबार न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां लोगों द्वारा टांगे गए स्टाम्प पेपर और प्रार्थना पत्र इस बात के प्रमाण हैं कि जनता की न्याय में अटूट आस्था है। कहा कि उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की है कि वे न्याय करें और प्रदेश की जनता के हित में सही निर्णय का मार्ग प्रशस्त करें।

जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता और वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा के संचालन मेें हुए कार्यक्रम में धारचूला के विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व

जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल तड़ागी, डॉ. विनोद कुमार जोशी, विनोद बड़ेला, विपिन जोशी, विमला महरा, मनीष महर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

लोहाघाट में कल होगी जनसभा:

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कल 29 जून को 11 बजे लोहाघाट में जनसभा करेंगे। कांग्रेस कार्यकताओं ने रविवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास में बैठक कर जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी, भगीरथ भट्ट, डॉ. अमर सिंह कोटियाल, शंकर सिंह बोहरा, शैलेंद्र राय, भुवन चौबे, चांद सिंह बोहरा, जगदीश जोशी, प्रदीप देव, कैलाश ढेक, प्रकाश माहरा, अजय गोरखा, जितेंद्र साह, संजय जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोहाघाट में तैयारी बैठक

टनकपुर में गोदियाल का स्वागत:

चंपावत/बनबसा। इससे पूर्व आज रविवार को अध्यक्ष गणेश गोदियाल टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचे। यहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और इंटक यूनियन की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान इंटक नेता विनोद उप्रेती, रमेश चंद, विपिन जोशी, विनोद बडेला, मनीष महर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.