Friday Nov 6, 2026

खेतीखान के 27वें दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब रही धमाल

हाफ मैराथन दौड़ में मोनिका बोहरा और दिशा बोहरा रहे विजेता

देवभूमि टुडे

चंपावत/खेतीखान। खेतीखान का 27वें दीप महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव की अंतिम शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हाफ मैराथन दौड़ के नाम रही। हल्द्वानी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में आंचल लोक सांस्कृतिक उत्थान समिति हल्द्वानी के दलनायक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गायक महिपाल मेहता, गायिका रेनू सहित कलाकार सुभाष, सुनील, मनदीप, ललित, दिव्या, पावी, सुनीता और नेहा ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।

दीप महोत्सव।

 

महोत्सव में हुई हाफ मैराथन दौड़ के बालिका वर्ग में मोनिका बोहरा ने प्रथम, दिशा बोहरा ने द्वितीय और अंकिता बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में नितिन बोहरा प्रथम, अंकित वर्मा द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। नितिन तिवारी ने चौथा और सागर कलखुड़िया ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रघुराज सिंह देउपा ने विजेताओं  को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर यशपाल मनराल, नीरज बोहरा, पवन देउपा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, नरेंद्र बोहरा, महेश जोशी, आलोक वर्मा, संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, दिवाकर भट्ट, गोपाल मनराल, हिमेश कलखुड़िया, बद्री दत्त भट्ट, नवीन बोहरा, देवकीनंदन आदि मौजूद थे।

दीप महोत्सव।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.