नकलरहित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पुलिस के व्यापक बंदोबस्त
सुरक्षा के मद्देनजर हर परीक्षा केंद्र में बनाए गए हैं पुलिस के सेक्टर मजिस्ट्रेट
देवभूमि टुडे
चंपावत। कल 14 जून को होने वाली UKSSSC CGL (स्नातक स्तरीय) लिखित परीक्षा को नकलरहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने सभी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। चंपावत जिले के दो शहरों में कुल 10 केेंद्रों में 3417 अभ्यर्थी ये इम्तिहान देंगे। परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक होगी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलरहित, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। कहा गया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर व्यापक निगरानी रखी जा रही है।






सुरक्षा के ये हैं प्रबंध:
1.चंपावत और लोहाघाट को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है।
2.जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान कानून/शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
3.प्रत्येक परीक्षा केंद्र में पर्याप्त पुलिस बल, अभिसूचना इकाइयों एवं एसओजी टीमों की तैनाती की गई है।
4.अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग हेतु डीएफएमडी, मेटल डिटेक्टर से जांच।
5.परीक्षा केंद्रों में धारा 163 BNSS लगायी गयी है।
6.होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, रेस्टोरेंट, होमस्टे आदि स्थानों पर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
7.मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा अलर्ट को देखते हुए सभी संबंधित इकाइयों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.