Sunday Jun 21, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर में निर्मित स्टेट गेस्ट हाउस परिसर के काम का निरीक्षण किया

6179.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है गेस्ट हाउस

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र और सबसे अधिक आबादी वाली तहसील टनकपुर क्षेत्र में बहुउद्देशीय प्रशासनिक अवसंरचना परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस परिसर का काम प्रगति पर है। 6179.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे गेस्ट हाउस का डीएम मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन भवनों का अवलोकन करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम मनीष कुमार ने विशेष रूप से निर्माण स्थल पर फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यदाई संस्था को मानसून से पूर्व सभी प्रमुख कास्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षाकाल से पहले निर्माण कार्यों में तेजी लाकर महत्वपूर्ण संरचनात्मक कार्य समय से पूरे किए जाएं। इस परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेट गेस्ट हाउस भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त परियोजना में ट्रांजिट हॉस्टल, वन विभाग के आवासीय क्वार्टर, सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग के कार्यालय भवनों का भी निर्माण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का निमाज़्ण कार्य इस फरवरी से शुरू किया गया है और निर्धारित 18 माह की समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, बीडीओ अशोक अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई मनोज तिवारी के अलावा ब्रिडकुल के अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.