Sunday Jun 14, 2026

DM मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। DM ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कलमठ सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हाईवे पर मौजूद सभी गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरते हुए सड़क को सुगम एवं सुरक्षित बनाने, बस्तिया, कोट अमोड़ी, स्वाला सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

 

साथ ही राजमार्ग के किनारे झाड़ी कटान एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सभी सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित साइट का मुआयना कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में UUSDA को नगर क्षेत्र में संचालित पेयजल लाइन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। DM ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की आवाजाही एवं दैनिक जीवन प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, SDM विपिन पंत, नीतू डागर, DDMO देवेंद्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.