Wednesday Aug 5, 2026

बिरगुल पटवारी चौकी की बदहाल स्थिति के वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने से मचा घमासान

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की चंपावत इकाई ने कोतवाली में की शिकायत

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिले के पटवारी चौकी बिरगुल की बदहाल स्थिति के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से पटवारी संघ नाराज है। उनका कहना है कि वीडियो बनाने वाले शख्स ने चौकी का ताला तोड़ते हुए अभिलेखों से छेड़छाड़ की है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की चंपावत इकाई ने आज इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर सौंपी और आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज 4 जुलाई को संगठन ने कोतवाल को तहरीर सौंपी। वहीं प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पटवारी संघ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहरीर देते पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के प्रतिनिधि।

बिरगुल पटवारी चौकी को लेकर सोशल मीडिया पर 2 अगस्त को एक व्यक्ति ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। और 4 अगस्त को प्रिंट मीडिया में चौकी की बदहाली के मामले के वायरल होने से संबंधित खबर छपी। इस वीडियो के प्रकाश में आने के बाद आज 4 अगस्त को कोतवाली में दी गई तहरीर में संगठन ने आरोप लगाया कि आरोपित व्यक्ति ने पटवारी चौकी का ताला तोड़ते हुए अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की है। आरोप लगाया कि वह व्यक्ति पिछले काफी समय से संबंधित इलाके के पटवारी को प्रताड़ित भी कर रहा था। अपात्र व्यक्तियों को लाभ देने के लिए दबाव बनाने और अभद्र भाषा का प्रयोग कर परेशान कर रहा था। अपात्र लोगों को लाभ देने से मन करने पर उस शख्स ने ये तरीका अपनाया, ऐसा आरोप पटवारी संघ का है।

कर्मियों ने मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय पटवारी हीना, पवन जुकरिया, विनोद देव, शुभम पुजारी, साहिबा खातून, कमल किशोर, सुरेश भट्ट, गोविंद बल्लभ, राजस्व नरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, छत्र सिंह बोहरा, पुष्कर चंद, नवल किशोर आदि शामिल थे। वहीं प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पटवारी संघ की ओर से दी गई तहरीर के  आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.