नकदी और चोरी के बर्तन भी बरामद किए
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। नशे की लत को पूरा करने के लिए एक युवक ने चोरी को अंजाम दिया। अलबत्ता पुलिस ने नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नकदी और चोरी के बर्तन भी बरामद कर लिया।
पुलिस मीडिया ग्रुप के मुताबिक निर्मल सिंह ने दुकान में हुई चोरी की 12 नवंबर को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर लोहाघाट थाने में बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की टीम ने मायावती आश्रम जाने वाले तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोहित कुमार (23) निवासी गैस गोदाम के निकट, लोहाघाट के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हजार रुपये की नकदी और चोरी के बर्तन भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक मोहित कुमार ने नशे की लत पूरी करने के लिए दो दुकानं को निशाना बनाया था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, अपर उप निरीक्षक लाल सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल पवन भट्ट, कांस्टेबल अनिल शर्मा, संजय साहनी और हेम चंद्र मेहरा शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.