Thursday Aug 27, 2026

राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव ने विभागीय प्रदर्शनियों का किया निरीक्षण

कलक्ट्रेट परिसर में लगाया कागजी नींबू का पौधा

देवभूमि टुडे

चंपावत। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु ने आज 22 जून को कलक्ट्रेट परिसर में विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा भी लगाया। इससे पूर्व डीएम मनीष कुमार ने पौध गमला भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने पर बल दिया।            

पौधा रोपती सचिव रंजना राजगुरु।

कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभागीय स्टाल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), उद्यान एवं रेशम विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास, मत्स्य, उद्योग, कृषि, आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टालों के माध्यम से योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्रस्तुत की। सचिव राजगुरु ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से पिरुल के नवाचारी उपयोगों की प्रशंसा की तथा लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के उद्यमियों की ओर से तैयार किए गए उत्पादों को सराहनीय बताया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के बाद आयुक्त एवं सचिव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत कागजी नींबू के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.