Thursday Jul 9, 2026

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी और ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया

अध्यात्म की अलौकिक खुशबू बिखेर रहा देवी धाम:राजपाल यादव

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। बारिश के बावजूद मां पूर्णागिरी देवी धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। आज 9 जुलाई को देश के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने पूर्णागिरी देवी के दर्शन किए। पूर्णागिरी के पुजारी पंडित मुकेश पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने मंदिर की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।

हास्य अभिनेता राजपाल यादव का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत करते मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी और प्रधान पंकज तिवारी।

अभिनेता यादव आज बृहस्पतिवार को अपरान्ह 3 बजे देवी धाम पहुंचे। पूर्णागिरी के पुजारी पंडित मुकेश पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। वे करीब 15 मिनट में मंदिर में रहे। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी सहित कई लोगों ने हास्य अभिनेता राजपाल यादव का देवी की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही पूर्णागिरी देवी का चित्र भी भेंट किया गया। अभिनेता यादव ने कहा कि यह देवी धाम अध्यात्म की अलौकिक खुशबू बिखेर रहा है। अध्यात्म के साथ आर्थिकी को बढ़ाने में इस धाम का महत्व है। इस मौके पर पूर्णागिरी धाम के पंडित चंद्रशेखर पांडेय, मनोज पांडेय, पंकज पांडेय, डॉ. हरीश पांडेय, मनोज तिवारी, बिशन दत्त भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.