Saturday Jun 20, 2026

सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई टैक्सी

डीडीहाट के काफल के हरीश की मौत

चंपावत जिले में लगातार दूसरे दिन दूसरा हादसा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज 20 जून की सुबह सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक डीडीहाट का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। चंपावत जिले में लगातार दूसरे दिन हादसा हुआ। इससे पूर्व कल 19 जून को बाराकोट में बापरू के पास एक कार खाई में लुढ़कने के बाद जल गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

 

घायल लोग।

  1. पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट के बुदला काफल निवासी चालक हरीश (34) पुत्र मोहन राम टैक्सी (यूके 05 टीए- 4368) को लेकर आज 20 जून की सुबह करीब साढ़े 7 बजे टनकपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच एनएच पर बिचई सेल्स टैक्स कार्यालय के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर टनकपुर की जा रहे ट्रैक्टर (यूके 26 एल-1466) के पीछे टकरा गई। टैक्सी चालक सवारी छोड़कर टनकपुर लौट रहा था। चालक को टैक्सी से बाहर निकाल आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से दम तोड़ दिया। चिकित्सक डॉ. नौनिहाल सिंह के मुताबिक चालक हरीश के सिर पर गंभीर चोट होने से मौत हुई है। हादसे मेें ट्रैक्टर चालक फागपुर निवासी दयाराम (55) पुत्र लीलाराम और उनकी पत्नी रामवती (50), राजेश्वरी (28) पत्नी मिथुन कुमार भी मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.