टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनार पुल के पास टकराई कारें
इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए। इलाज के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।




जानकारी के मुताबिक आज 22 जून की अपरान्ह 3 बजे एनएच पर चल्थी के भनार पुल के पास दो कारों (यूके 06 बीबी 7851 और डीएल 14 सीएच 6984) में सीधी भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर लगने से दो (नीलम (66) पत्नी बीडी राय और सुमित गुप्ता (46) पुत्र विष्णु गुप्ता) लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि इलाज के बाद दोनों घायलों की हालत में सुधार हुआ और दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

© 2026. All Rights Reserved.