चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा चंपावत में हुई बारिश
देवभूमि टुडे
चंपावत। बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश के विपरीत आज 3 जुलाई को मौसम साफ रहा। हल्के बादल और धूप से मौसम निखरा। वहीं बीते 24 घंटे में पहाड़ और मैदान में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश चंपावत में हुई। मौसम के इस मिजाज से मैदानी क्षेत्र में गर्मी और उमस फिर से शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी सड़कें खुली हैं।
चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (3 जुलाई सुबह 8 बजे तक)
चंपावत: 12.00 मिलीमीटर
लोहाघाट: 11.00 मिलीमीटर
टनकपुर: 08.20 मिलीमीटर
बनबसा: 05.00 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.