चंपावत के छतार पुल के पास बनने वाला Tower 8 माह में पूरा होगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत को स्वतंत्रता दिवस पर Clock Tower की सौगात मिलेगी। चंपावत के छतार में छतार पुल के समीप बनने वाला ये Tower 8 माह में पूरा हो जाएगा। चारमंजिला यह Clock Tower कुमाऊंनी वास्तुशैली में निर्मित होगा। इसमें आर्ट गैलरी सहित विभिन्न जनोपयोगी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्ताल ने बताया कि चंपावत जिले का पहला Clock Tower 111.25 लाख रुपये से बनेगा। (DDA) जिला विकास प्राधिकरण इस Tower को वित्त पोषित करेगा।

Clock Tower की ये हैं खूबियां:
1.चंपावत का छतार स्थित Clock Tower चारमंजिला होगा।
2.ये काम 6 से 8 माह में पूरा होगा।
3.Clock Tower में चारों दिशाओं में एक-एक घड़ी होगी।
4.Clock Tower की घंटी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर घंटे गूंजेगी।
5.Clock Tower GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से जुड़ी होगी। जिससे सटीक समय दिखेगा।
6.Clock Tower में आर्ट गैलरी सहित विभिन्न जनोपयोगी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Clock Tower पर्यटन एवं लोक संस्कृति का समागम: सभासद प्रेमा चिल्कोटी
चंपावत। Clock Tower की पहल करने वालीं छतार की सभासद प्रेमा चिल्कोटी का कहना है कि यह Tower छतार एवं चंपावत शहर का न केवल प्रमुख लैंडमार्क बनेगा, बल्कि पर्यटन एवं लोक संस्कृति का भी समागम होगा।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि चंपावत की सांस्कृतिक विरासत, कुमाऊंनी वास्तुकला और आधुनिक विकास की दिशा में नई पहल होगी। रात को आकर्षक डिजाइनर लाइटों से जगमगाने वाला यह घंटाघर चंपावत शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
जताया आभार:
नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी और छतार विकास समिति की ओर से Clock Tower की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया है। सभासद चिल्कोटी ने इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, DM मनीष कुमार, जिला विकास प्राधिकरण और ग्रामीण निर्माण विभाग का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया है।

© 2026. All Rights Reserved.