Friday Oct 23, 2026

एक शिक्षक के खिलाफ एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने दूसरे दिन भी चंपावत में दिया धरना

शिक्षक को कार्योजित करने के विरोध के साथ दो मांगों को लेकर चंपावत में दिया धरना

देवभूमि टुडे

चंपावत। पाटी के उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सत्र लाभ में नियम विरुद्ध जमे शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं करने से नाराज मिनिस्ट्रियल कर्मी में आज 22 अक्टूबर को दूसरे दिन धरना दिया। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोचन कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता और जिला सचिव हिमांशु मुरारी के संचालन में धरना दे दूसरे स्थान में कार्योजित करने के विरोध में पाटी में शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार किया।

कार्यक्रम में सत्र लाभ में कार्योजित शिक्षक को मूल तैनाती हेतु कार्यमुक्त न किए जाने और स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पाटी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के खिलाफ अशोभनीय नारेबाजी व कार्यालय के रसोईघर में ताला लगाने और सामान ले जाने के वाले के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से रोष जताया है। वक्ताओं ने कहा कि नियमों के विपरीत दिए गए सत्र लाभ प्रकरण की जांच की जाए। मांग पूरी न होने आंदोलन और भी धारदार किया जाएगा।

धरना देते मिनिस्ट्रियल कर्मी।

धरने में शामिल थे ये कार्मिक:

मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, मिंटू सिंह राणा, कैलाश नाथ महंत, एलएम चतुर्वेदी, भूपेश देव, अशोक फर्त्याल, गौरव जुकरिया, लोकेश जोशी, नवीन चंद्र पुनेठा, विशाल बोहरा, रवींद्र सिंह, सोबन सिंह, ललित मोहन भट्ट नवल कलाकोटि विपिन जोशी प्रकाश देव सार्थक सक्सेना इंद्रजीत सिंह नवीन कुमार गिरीश पांडे पीयूष कुमार सितांशु त्रिपाठी भानु सती विमला जोशी मंजू तड़ागी आदि।

मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने लगाए हैं ये 2 आरोप:

1.पाटी उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में सत्रांत लाभ में कार्योजित शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं करना।

2.प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन से संबद्ध कुछ शिक्षकों ने 21 सितंबर को नारेबाजी की और पाटी उप शिक्षाधिकारी कार्यालय की रसोईघर में ताला लगाकर महत्वपूर्ण सामग्री ले गए।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.