Wednesday Aug 26, 2026

किमतोली जीआईसी के पीटीए अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत को ज्ञापन दे स्वच्छता के लिए आग्रह किया

जीआईसी में 60 प्रतिशत हैं छात्राएं

देवभूमि टुडे

चंपावत/किमतोली। राजकीय इंटर कॉॅलेज किमतोली में सफाई व्यवस्था भी चुनौती है। इसकी वजह है स्कूल में स्वच्छक का न होना। साथ ही कूड़ेदान की भी कमी है। इन सबका असर स्कूल की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। इस परेशानी को देखते हुए किमतोली जीआईसी के पीटीए (अभिभावक-शिक्षक संघ) ने पहल की है। इसे लेकर पीटीए के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेज स्वच्छता में सहयोग करने का आग्रह किया है। कूड़े निस्तारण के अलावा विद्यालय को कूड़ेदान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

पीटीए अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी।
ज्ञापन।

ज्ञापन में कहा गया है कि करीब 300 विद्यार्थियों वाले जीआईसी किमतोली में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। लेकिन स्कूल में न सफाई कर्मी है और नहीं कूड़ेदान है। इस वजह से विद्यालय परिसर की कायदे से सफाई नहीं हो पा रही है। साथ ही छात्राओं को खासी असुविधा होती है। पीटीए अध्यक्ष अधिकारी ने इससे निजात दिलाने के लिए कूड़ेदान उपलब्ध कराने के अलावा नियमित अंतराल में सफाई करने का जिला पंचायत से अनुरोध है। इसके एवज में पंचायत को भुगतान करने की भी बात कही गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.